श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू में मदर्स डे मनाया गया ईश्वर के साक्षात प्रतिमूर्ति होती है मां:- सकलदीप भगत
खूंटी : मुरहू: श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में रविवार को मदर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के सम्मान में केक काटकर खुशियां साझा कीं तथा आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उन्हें समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं को व्यक्त किया। कई छात्रों ने कविता, भाषण और संदेशों के माध्यम से मां के त्याग, स्नेह और प्रेरणा को याद किया। छात्रा अंजलि, रचना और रिया ने अपने भाषण के माध्यम से मां के महत्व का बखान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक-सह-शिक्षक सकलदीप भगत ने कहा, “मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं। उनका त्याग, संघर्ष और प्रेम हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मां ईश्वर की साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं। विद्यार्थियों को हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। शिक्षक रश्मि एवं जेवियर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपनी माताओं का आदर करने तथा उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.