12 मई 2026 को बिरसा कॉलेज खूँटी में राष्ट्रीय सेवा योजना
खूँटी - (एनएसएस) एवं एनएससी खूँटी के संयुक्त तत्वावधान में “सेल्फ एन्यूमरेशन जनगणना 2027 जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.के.भगत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्रीमती अमोनी डॉली एवं मुदित कुमार झा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से सेल्फ एन्यूमरेशन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने चरणबद्ध तरीके से समझाया कि जनगणना 2027 के लिए स्वयं पंजीकरण कैसे किया जाए और आवश्यक जानकारियाँ ऑनलाइन कैसे भरी जाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वयं ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया को भरकर उसका अभ्यास किया तथा आगामी जनगणना को लेकर जागरूकता प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जया कच्छप ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक अनंत राम, बसुदेव हासा,डॉ.अभिषेक कुमार,डॉ.अस्मिता महतो,बेन्सन रिचर्ड कंडुलना, श्रवण कुमार, संजय कुमार, तरुण तिरु, किशोर स्वांसी सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी

No Previous Comments found.