खूँटी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के सभी।

खूंटी - प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालयों में लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम (जन सुनवाई) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजनों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष रखीं। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर ही सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता न पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में विधि-व्यवस्था सहित अन्य मामलों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित थाना प्रभारियों की भी उपस्थिति सुनिश्चित की गई, जिससे शिकायतों के निष्पादन में बेहतर समन्वय और प्रभावशीलता देखने को मिली। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा इससे संबंधित प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराएं, ताकि निगरानी प्रक्रिया मजबूत बनी रहे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालयों में तथा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से समाहरणालय, खूँटी में जिला स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.