खूंटी PLFI का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार व गोली बरामद भेजा गया जेल।
खूंटी - पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान राजेश महतो उर्फ राजेश यादव उर्फ मोहन कुमार के रूप में हुई है,जो रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के गायत्री नगर का निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक खूंटी को गुप्त सूचना मिली थी कि कर्रा थाना कांड संख्या-33/26 का नामजद अभियुक्त राजेश महतो किसी कार्य से खूंटी आने वाला है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (तोरपा) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खूँटी-तिरला मार्ग स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान मोहन कुमार उर्फ राजेश महतो उर्फ राजेश यादव के रूप में बताई। गिरफ्तार उग्रवादी की निशानदेही पर पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में वांछित पीएलएफआई का हार्डकोर सदस्य राजेश महतो उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक देशी पिस्टल, दो गोली, तीन मोबाइल, बैग और पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया है। आर्म्स एक्ट, लेवी वसूली, फायरिंग और आगजनी जैसे मामलों में खूंटी, कर्रा, तोरपा और बेड़ो थाना में कई मामले दर्ज हैं। विगत एक दशक से प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के लिए सक्रिय था।
ग्राम कटमकुकू में सूरज दास के घर के समीप मिट्टी में गाड़कर छिपाए गए सामान को बरामद किया गया। बरामदगी में एक देशी पिस्टल,दो जिंदा गोली,उग्रवादी पर्चे,तीन मोबाइल फोन एवं एक छोटा बैग शामिल है।पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान में एक अहम सफलता माना जा रहा है। छापामारी टीम तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा,के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक रामप्रवेश कुमार,जरियागढ़,खूंटी,कर्रा,मारंगहादा थाना, खूंटी पुलिस लाइन,कर्रा सशस्त्र बल और खूंटी की तकनीकी शाखा शामिल थी।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी


No Previous Comments found.