बिना चालान पत्थर चिप्स लदा वाहन जब्त, खनन विभाग की कार्रवाई

खूंटी : जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रांची-खूंटी मुख्य मार्ग स्थित जायसवाल ढाबा के समीप शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे जिला खनन पदाधिकारी (DMO) खूंटी ने अपनी टीम के साथ छापेमारी करते हुए 176 सीएफटी पत्थर चिप्स लदा एक हाफ डाला टिप्पर वाहन को जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वाहन बिना किसी वैध ट्रांजिट चालान के पत्थर चिप्स का परिवहन कर रहा था। जांच के दौरान वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया गया। खनन विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को अपने कब्जे में लिया।
बताया जा रहा है कि जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विभाग द्वारा सख्ती बढ़ाई गई है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना चालान खनिज परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जब्त किए गए वाहन को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए खूंटी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, वाहन मालिक और संबंधित लोगों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्टर : शाहिद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.