अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

खूंटी : खूंटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हो गया। दूसरे दिन 12वीं के 1400 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। शिक्षा मेला युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद को पुष्प अर्पित कर हुई। मंच संचालन अदिति बोदरा ने किया।

बिरसा कॉलेज खूंटी में चल रहा एबीवीपी का दो दिवसीय शिक्षा मेला के दूसरे दिन JAC, CBSE और ICSE बोर्ड के 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 1400 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, एबीवीपी प्रांत प्रमुख डॉ पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ दीपनारायण जायसवाल और प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी मौजूद रहे। झारखंड के चर्चित कलाकार वर्षा ऋतु, विवेक नायक और राज मौर्या की मौजूदगी ने युवाओं में खासा जोश भर दिया।

खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र की अध्यक्ष रानी टूटी ने कहा कि “खूंटी जैसे आदिवासी क्षेत्र में इतना बड़ा शैक्षणिक आयोजन गर्व की बात है। आज सम्मानित हो रहे बच्चे कल जिले और देश का नाम रोशन करेंगे।”

* रानी टूटी, नगर पंचायत अध्यक्ष:  

डॉ पंकज कुमार, एबीवीपी के प्रांत प्रमुख डॉ पंकज कुमार ने कहा  कि “एबीवीपी केवल आंदोलन नहीं, विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का मंच है। प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।”

शिक्षा मेले में कई संस्थानों ने कोर्स, करियर विकल्प, स्कॉलरशिप और उच्च शिक्षा की जानकारी निःशुल्क दी। अभिभावकों और छात्रों ने स्टॉल पर जाकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

एबीवीपी के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने बताया कि “दो दिन में हमने 4600 छात्रों को सम्मानित किया। पहला दिन 3200 मैट्रिक के, दूसरा दिन 1400 इंटर के छात्र। एबीवीपी आगे भी करियर गाइडेंस और छात्रवृत्ति से छात्र-छात्राओं को जोड़ती रहेगी।”

बाइट : प्रकाश टूटी, प्रदेश मंत्री एबीवीपी

कार्यक्रम में अनुशासन और व्यवस्था की हर तरफ तारीफ हुई। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ समारोह का समापन हुआ। खूंटी में हुआ ये प्रतिभा सम्मान समारोह ग्रामीण इलाकों के बच्चों के लिए नई उम्मीद लेकर आया।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.