खूंटी मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन

खूंटी - झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूंटी द्वारा मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य बंदियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान करना रहा। जेल अदालत के दौरान डीएलएसए सचिव कमलेश बेहरा और अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी ने बंदियों की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी गई। हालांकि,इस जेल अदालत में निस्तारण के लिए कोई उपयुक्त मामला प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बावजूद बंदियों को जेल अदालत के महत्व और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने में विधिक सेवा प्राधिकरणों की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। डीएलएसए सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खूंटी, बंदियों के साथ-साथ उनके परिवारों और जरूरतमंद वर्गों को न्याय दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। “जेल अदालत का उद्देश्य बंदियों को शीघ्र न्याय दिलाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे। कमलेश बेहरा, सचिव, डीएलएसए खूंटी कार्यक्रम के दौरान बंदियों को न्यायिक प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता नम्रता कुमारी,अजय कुमार मिश्रा,जेल पीएलवी और अन्य जेलकर्मी उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी डीएलएसए सचिव कमलेश बेहरा द्वारा दी गई।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.