खूंटी में CCI, आशा किरण और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण
खूंटी - बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को लेकर बड़ी पहल देखने को मिली है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खूंटी की टीम ने विभिन्न देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष रसिकेश कुमार के नेतृत्व में बाल देखरेख संस्थान (CCI) सहयोग विलेज, हुटार, आशाकिरण फुदी और पिपरटोली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान और डीएलएसए सचिव कमलेश बेहरा भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने संस्थानों की साफ-सफाई, रहने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, काउंसलिंग, CCTV निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता, रिकॉर्ड मेंटेनेंस और शिकायत निवारण तंत्र की भी जांच की गई। यह निरीक्षण किशोर न्याय अधिनियम 2015 और मिशन वात्सल्य योजना के तहत निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।निरीक्षण के दौरान टीम ने बच्चों और वृद्धजनों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही संस्थान के प्रबंधन को जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और बेहतर वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।हमारा प्रयास है कि बच्चों और बुजुर्गों को बेहतर देखरेख, संरक्षण और उनके अधिकारों की पूरी सुरक्षा मिले। इसके लिए ऐसे निरीक्षण लगातार किए जाते रहेंगे। रसिकेश कुमार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खूंटी निरीक्षण के दौरान कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी राशि के उपयोग की भी समीक्षा की गई। इस संबंध में जानकारी डीएलएसए सचिव कमलेश बेहरा द्वारा दी गई।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी


No Previous Comments found.