टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से आज खूंटी के बिरसा कॉलेज सभागार में जिला टॉपर समेत बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

खूंटी : साथ ही टाटा स्टील फाउंडेशन ने सीएसआर के माध्यम से विद्यार्थियों के पठन पाठन सुविधा हेतु लगभग साठ लाख का डेस्क बेंच भी उपलब्ध कराया है। टाटा स्टील फाउंडेशन CSR के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग करती रही है।  कार्यक्रम में स्थानीय सांसद कालीचरण मुंडा ने उपस्थित बिरसा कॉलेज के छात्र छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन के माध्यम से बिरसा कॉलेज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करने पर सहमति बनी थी। टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा डेस्क बेंच दिए जाने पर धन्यवाद देने हेतु आज कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान बिरसा मुंडा के नाम से संचालित बिरसा कॉलेज में शिक्षा के साथ ही खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने की जरूरत है। 

टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डी बी सुंदरम ने कहा कि लगातार टाटा स्टील फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में सामुदायिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करती रही है। इसी कड़ी में खूंटी के बिरसा कॉलेज में सांसद से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा हुई थी और आज इसका परिणाम देखने को मिल रहा है। आगे भी कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल के सुझाव पर विमर्श करते हुए कई सहयोगात्मक कार्य किए जाने की योजना प्रस्तावित है। हॉकी, तीरंदाजी समेत अन्य खेलों से जुड़ी खेल प्रतिभाओं को भी टाटा स्टील फाउंडेशन आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा।  कार्यक्रम में बिरसा कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल, पूर्व प्रिंसिपल, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरभ राज, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के पदाधिकारी, टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष डॉ शाहनवाज आलम, प्रदेश कांग्स कमिटी के महासचिव शशि भूषण राय, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुद्दीन खान, सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, विक्रम नाग, विश्वनाथ सरदार, रामानंद तिवारी, रामकृष्ण चौधरी, विल्सन तोपनो समेत अन्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.