उड़ीकेल ग्रामसभा में पहुंचे तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, विकास योजनाओं का दिया भरोसा
खूंटी - कर्रा/तोरपा कर्रा प्रखंड अंतर्गत उड़ीकेल पंचायत के सिमगड़ा (गढ़ाटोली) गांव में स्थानीय विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधानसभा के विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को विधायक के समक्ष प्रमुखता से रखा। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने पेयजल संकट, जर्जर सड़कों की मरम्मत एवं आवागमन के लिए नए पुल निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में पुल के अभाव में गांव का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि क्षेत्र का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पानी, सड़क और पुल जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए आगामी वित्तीय वर्ष में योजनाओं हेतु फंड आवंटित कर शीघ्र कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मौके पर उड़ीकेल मुखिया छत्रि हेमरोम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, ग्राम प्रधान जोसफ आइंद, ग्रामसभा अध्यक्ष लाज़रूस आइंद, ग्राम पहान रफाईल आइंद, गरगंजी ग्राम प्रधान सोमरा आइंद, उप मुखिया कलेमेंसिया आइंद, झामुमो उड़ीकेल पंचायत अध्यक्ष सहदेव आइंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी


No Previous Comments found.