तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने सिमगढ़ा-गरगंजी-सोसो मार्ग का किया निरीक्षण
खूंटी : सुदीप गुड़िया ने तोरपा विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने एवं आवागमन को सुगम बनाने को लेकर सिमगढ़ा, गरगंजी होते हुए सोसो तक जाने वाले कच्चे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल का भी जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क एवं पुल नहीं होने के कारण विशेषकर बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों के साथ क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा करते हुए सड़क एवं पुल निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की बात कही।
विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में इस सड़क एवं पुल निर्माण कार्य को शुरू कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवाजाही की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
मौके पर स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.