खूंटी थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
खूंटी : आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को खूंटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दीपेश कुमारी ने की। बैठक में शांति समिति के सदस्य, विभिन्न समुदायों के गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ दीपेश कुमारी ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। सभी लोगों को मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले चीज़ों, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाले से सावधान रहें तथा किसी भी तरह सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें।
एसडीओ ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिले में सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व शांति और सौहार्द वातावरण में संपन्न हों। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में मौजूद खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और जिले में भाईचारा एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने की बात कहीं। बैठक में खूंटी अंचल अधिकारी बिमल कुमार, विद्युत पदाधिकारी, शैलेश कुमार गंझू, ज्योतिष भगत,अंजुमन इस्लामिया खूंटी के सदर, जैद रैन, सीकेट्ररी अमान अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, खूंटी भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद कुमार,सिविल सर्जन ललित रंजन पाठक, युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आमिर हुसैन, खालिद हुसैन, गणपत चौधरी, नन्द किशोर, दिनेश कुमार महतो वार्ड पार्षद, विनय कुमार वार्ड पार्षद, जितेंद्र कच्छप, अनूप साहू वार्ड पार्षद मुहम्मद अज़हर, जामा मस्ज़िद सचिव खूंटी , नीलकमल महतो, मुहम्मद शहजाद, नायब सेकेट्री, मुहम्मद सुहैल, नायब सदर, राजेश्वर गुप्ता, सभी गणमान्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.