खूंटी में दुष्कर्म मामले का आरोपी 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार

 खूंटी : कर्रा थाना क्षेत्र के तस्की कठरटोली गांव में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। खूंटी एसपी ने कहा है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

मामले को लेकर कर्रा थाना में 22 मई को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 96, 351(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस संबंध में इस ऋषभ गर्ग ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खूंटी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्की कठरटोली निवासी 19 वर्षीय संतोष महली को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में कोई सामान बरामद नहीं हुआ है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

इस मामले में गठित विशेष छापामारी  टीम में तोरपा पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी, कर्रा राजू कुमार, दीपक कान्त कुमार, कर्रा थाना और  रिजर्व गार्ड शामिल थी।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.