प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति बैठक, गरिमा केंद्र, तोरपा
खूंटी : खूंटी तोरपा प्रखंड के गरिमा केंद्र तोरपा के सफल संचालन हेतु सलाहकार समिति आया बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में कीगई। बैठक के शुरुआत प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक JSLPS सह संयोजक वसीम अंसारी ने सभी सदस्यो का स्वागत करते हुए बैठक का उद्देश्य साझा किया। जिला प्रबंधक सामाजिक विकास रमेश नायक ने सलाहकार समिति का भूमिका के बारे में जानकारी दिया। तत्पश्चात, गरिमा केंद्र तोरपा की पैरालीगल जेंडर CRP अंजोरेम कुल्लू ने अबतक पंजीकृत विभिन्न लैंगिक हिंसा के मामलों के बारे में पंचाय वार संक्षिप्त मे जानकरी दी। उन्होंने बताया कि कुल 54 मामले (घरेलू हिंसा, योनिक हिंसा, बाल हिंसा, मानव तस्करी, बाल विवाह, साइबर क्राइम इत्यादि) दर्ज हो चुकी है। जिसमे से 52 मामलों का समाधान हुआ है और 2 अति संवेदनशील मामला पेंडिंग है जिसमे से 1 घरेलू हिंसा और 1 योन उत्पीड़न का है।
बैठक में केंद्र संचालन से संबंधित समस्यओं के बारे में भी चर्चा कियागया जैसे CRP को क्षेत्र के काम करने के दौरान सामाजिक और खासकर लैंगिक हिंसा से शिकार महिलाओं के न्याय केलिए ग्राम स्तर पर विभागीय पदाधिकारी का कम सहयोग मिलना, थाना के कुछ संवेदनशील मामलों का समझौता कर लेना और उस दौरान सखी मंडल की दीदियों को सामिल ना होने देना इत्यादी। समस्याओ को संबोधन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आस्वासन दिया कि सभी विभागों का सहयोग मिलेगा। बैठक में उपस्थित शिक्षा विभाग की पदाधिकारी को निर्देशित किये की विद्यालय में ऐसे लैंगिक मामलों से बचने के बारे जागरूक करें। स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि अपनी बैठकों में लैंगिक हिंसा की रोकथाम केलिए एजेंडा रखें। आगे की कार्यवाही करते हुए प्रखंड विकास पाधिकारी ने संकुल संगठन की दिदियों की निर्देशित किये की गाओं में किशोरियों के साथ परामर्श करें, पंचायतों में सभी गाँव के ग्राम प्रधानों से बैठक कर लैंगिक हिंसा के बारे में जागरूकता लाना इत्यादी। उन्होंने कुछ ज्वलंत मामलों खासकर कम उम्र में सादी या बच्चीयों का माँ बनने के बारे जेंडर CRP दीदीयों से आग्रह किया कि अभिभावकों के साथ लैंगिक हिंसा की रोकथाम केलिए जागरूकता लाने के बारे मे चर्चा किया। पेरेंटिंग जैसे विसयों पर प्रशिक्षण देने के बारे में सलाह दियागया। सभी विभाग के पदाधिकारियों को आदेश दिए कि सभी एक साथ मिलकर ऐसे लैंगिक हिसा की रोकथाम केलिए आगे आना होगा।बैठक में तोरपा की तीनों संकुल संगठन की अध्यक्ष दीदी, सामाजिक उपसमिति की सदस्य भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.