खूंटी आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो ने छह लाभुकों के बीच किया बकरी वितरण।
खूंटी : में बकरा विकास योजना के तहत लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि खूंटी विलसन तोपनो ने पुराने खूंटी प्रखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छह लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि खूंटी विलसन तोपनो ने बकरा विकास योजना के तहत भोला हजाम, पार्वती देवी, रूपनी देवी, रंजित महतो, सुनीता भेंगरा एवं बालचन्द महतो को बकरी प्रदान कर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विलसन तोपनो ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण परिवार आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार से जुड़ सकें और नशे जैसे सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने परिवार की जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया यह कदम न केवल लाभुकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा कार्यक्रम में प्रखंड पशु पदाधिकारी गीतांजलि भी उपस्थित रहीं।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.