खूंटी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समुदाय को 'वनवासी' संबोधित करने के विरोध में पुतला दहन
खूंटी : आज भगत सिंह चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं आदिवासी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विल्सन तोपनो ने की। विल्सन तोपनो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक समागम समारोह में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समुदाय को 'वनवासी' शब्द से संबोधित किया गया, जो अत्यंत आपत्तिजनक और अपमानजनक है। 'आदिवासी' शब्द संवैधानिक है और इस देश के मूल निवासियों की पहचान है। 'वनवासी' कहकर भाजपा सरकार आदिवासियों के अस्तित्व, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों को नकारने का प्रयास कर रही है। जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि यह केवल शब्द का मामला नहीं है, यह आदिवासी अस्मिता पर हमला है। केंद्र सरकार लगातार आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन के अधिकारों को कमजोर कर रही है। कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रविकांत मिश्रा,जयसिंह नाग,वरिष्ठ कांग्रेसी देवजीत देवधरिया,जिला महासचिव गोपाल भगत,नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र महतो, महासचिव ऋतुराज झा, आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सियूस परधिया, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप,यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमीर हुसैन,, सांसद प्रतिनिधि कर्रा विक्रम नाग,आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सियूस परधिया,जेम्स तोपनो, पीटर मुन्डू, सान्धू पुर्ती ,ऐलेक्सियूस भेंगरा, , सुषमा भेंगरा, हेलेन तिडू, संदीप तिडूं, अनमोल होरो, ईन्दुआन्ना हस्सा, अनीता नाग, सुमन देवी,हेरमन सोय,राम तिडूं,धुमेश लोहरा,विनसाय मुण्डा, सुचित सांगा,विमल कच्छप,नन्दू कच्छप, जयसिंह मुण्डा, प्रनीत तोपनो,तलहा खां,महादेव मुण्ढा, आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.