खूंटी उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
खूँटी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो० जावेद हुसैन द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने ईवीएम की संख्या, ईवीएम वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईवीएम वेयर हाउस निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख-रखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। ईवीएम वेयर हाउस में तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा उपस्थित थीं।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.