ट्रक और बाइक में भिड़ंत, एक की मौत दो घायल, ट्रक चालक ने बेस्ट समारिटन की भूमिका निभाते हुए तीनों दोस्तों को कर्रा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और ख़ुद कर्रा थाना में गाड़ी ले जाकर आत्मसमर्पण किया।
खूंटी : जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर रोड स्थित क्रेशर देवरी गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक चालक ने बेस्ट समारिटन की भूमिका निभाते हुए तीनों दोस्तों को कर्रा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और ख़ुद कर्रा थाना में गाड़ी ले जाकर आत्मसमर्पण किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार युवक किसी कार्य से गोबिंदपुर से कर्रा आ रहे थे। इसी दौरान क्रेशर देवरी गांव के पास ट्रक और बाइक ने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल इलाज के लिएl अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित देवनिका अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान रांची जिले के हरदाग पंचायत निवासी रोहित सांगा और दूसरा गरडीबेड़ा के डूंगरी गांव निवासी आशीष मुंडा के रूप में हुई, वहीं हादसे में मृत युवक की पहचान हाजाम निवासी उत्तम लिंडा के रूप में हुई।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.