भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

खूंटी : आज दिनांक 9 जून 2026 को खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष  रवि मिश्रा ने की।इस अवसर पर स्थानीय कचहरी परिसर स्थित पार्क में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की अदमकद प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। सांसद कालीचरण मुंडा  ने भगवान बिरसा मुंडा की शहादत को याद करते हुए कहा कि जिस तरह से वे अंग्रेजी हुकूमत एवं क्षेत्र के गद्दारों से जिस प्रकार लड़ाई लडी लगता है आज के परिवेश में भी वही उलगुलान की आवश्यकता है।

जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि "भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों के प्रतीक हैं। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनका उलगुलान आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा देता है। कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों पर चलकर आदिवासी समाज के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी।"
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें के नारे लगाए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
  मौके पर प्रदेश कोऑर्डिनेटर पीटर मुन्डू, नईमुद्दीन खान, वरिष्ठ कांग्रेसी देवजीत देवधरिया,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि खूंटी विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष गोपाल भगत, प्रनीत तोपनो,नगरपंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, जुनैद अहमद,पौल भेंगरा, शशिकांत होरो, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप,जेम्स तोपनो, पीटर मुन्डू, जुलियूस कन्डुलना ऐलेक्सियूस भेंगरा, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, ईन्दुअन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, अनीता नाग, अनमोल होरो, कर्रा प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा, कर्रा सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग,सोहेल अन्सारी, शिबलू खां, तलहा खां, आदित्य साहू, विजय स्वांसी, आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.