अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

खूंटी : कर्रा. थाना क्षेत्र के धानामुंजी गांव के समीप बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसका इलाज के क्रम इलाज के क्रम सदर अस्पताल खूंटी में मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान मुरहू थाना क्षेत्र के पांडू बिचना निवासी 37 वर्षीय हिरामुनी संगा (पति मरकस संगा) के रूप में हुयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरामुनी संगा निजी कार्य से  स्कूटी से घनामुंजी से जलटंडा की ओर जा रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में आने से स्कूटी चालक हिरामुनी संगा का नियंत्रण खो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.घटना के बाद कर्रा थाना कि गस्ती पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल खूंटी  पहुंचाया गया, जहां सदर अस्पताल खूंटी में इलाज के दौरान हिरामुनी संगा की मृत्यु हो गयी. वहीं कर्रा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है वहीं कर्रा पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश की जा रही है. महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.