आकाशीय बिजली गिरने से तीन बैलों की मौत, गरीब किसान पर टूटा दुखों का पहाड़।
खूंटी : जिले के फूदीं पंचायत अंतर्गत सिल्दा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान के तीन बैलों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृत बैल गांव निवासी लदुरा पाहान के बताए जा रहे हैं, जो एक बेहद गरीब परिवार से आते हैं और खेती-किसानी के साथ पशुपालन के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, अचानक हुई बारिश और गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीनों बैल इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि लदुरा पाहान की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है और खेती के कार्य में बैल ही उनका मुख्य सहारा थे। ऐसे में एक साथ तीन बैलों की मौत होना उनके लिए बड़ी आर्थिक क्षति है।
ग्रामीणों ने बताया कि बैलों के सहारे ही लदुरा पाहान खेती-बाड़ी का कार्य करते थे और इसी से उनके परिवार का जीवन-यापन चलता था। अब बैलों के नहीं रहने से उनके सामने रोज़गार और खेती दोनों का संकट खड़ा हो गया है फिलहाल परिवार की उम्मीदें स्थानीय मुखिया एवं अंचल प्रशासन की सहायता पर टिकी हुई हैं ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित किसान को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा देना चाहिए, ताकि वह इस कठिन परिस्थिति से उबर सके और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.