झामुमो केंद्रीय महासचिव बिनोद कुमार पाण्डेय के आगमन को लेकर तैयारी तेज, खूंटी में हुई महत्वपूर्ण बैठक

खूंटी : दिनांक : आगामी 17 जून 2026 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव बिनोद कुमार पाण्डेय के धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की कर्मभूमि खूंटी आगमन को लेकर संगठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके स्वागत तथा प्रस्तावित झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन सह जिला स्तरीय BLA प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने की। बैठक में खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा एवं तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि केंद्रीय महासचिव बिनोद कुमार पाण्डेय का खूंटी आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यकर्ता सम्मेलन एवं BLA प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने का कार्य किया जाएगा।

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न पदाधिकारियों,एवं,कार्यकर्तओंको अलग अलग,जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर जिला सचिव सुशील पहान, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, अमरनाथ मुंडा, सनिका बोदरा, सुशांति कोणगाड़ी, स्नेहलता कंडुलना, प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, प्रवक्ता तौकीर आलम, संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा, अमृत हेंब्रोम, प्रकाश मुंडा, कमलेश महतो, राहुल केशरी, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, अनूप लकड़ा, मोजीर अंसारी, प्रदीप केशरी सहित जिला एवं विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव तथा बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.