स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
खूंटी : सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वाधान में डोड़मा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में खूंटी जिला स्वास्थ्य विभाग एवं तोरपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त केंद्र का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रक्त केंद्र डॉ.आनंद किशोर उरांव एवं प्रवीण कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया
अपने संबोधन में खूंटी सदर उपाधीक्षक डॉ.आनंद किशोर उरांव ने बताया कि आगामी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जा रहा है उसी प्रकरण में आज प्रवीण कुमार समाजसेवी , स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष एवं तोरपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है जो समाज के लिए एक मिसाल को स्थापित करती है
जिले में थैलीसीमिया पीड़ित मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को रक्त की कमी न हो इसके लिए लगातार स्वेच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है रक्तदान महादान होता है 1 यूनिट रक्तदान करने से 3 लोगों को नई जिंदगी मिलती है
उन्होंने प्रवीण जी के इस पुनीत कार्य के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया
प्रवीण कुमार ने बताया कि इस तरीके का कार्य हमारी संस्था के द्वारा लगातार अपना सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है ताकि जरूरतमंद लोगों को रक्त की कमी न महसूस हो
शिविर में नितेश मांझी , दीपक कुमार पांडे , अविनाश कुमार कौर , सौरभ कुमार दुबे , अनिल महतो ,प्रशांत कुमार कौर ,उतम कुमार पांडे ,
अभिषेक कुमार , प्रवीण कुमार आदि के द्वारा कुल 15 लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया
शिविर को सफल बनाने में रक्त केंद्र के सुशांत कुमार , पूनम भेंगरा , काउंसलर निशांत झा का योगदान रहा
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.