कर्रा प्रखंड के 6 पंचायतों की बैठक संपन्न, कार्यकर्ता महासम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा

खूंटी - तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कर्रा प्रखंड के 6 पंचायतों की बैठक झामुमो प्रखंड सचिव विनोद उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 तारीख को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता महासम्मेलन पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पंचायतों के पदाधिकारियों ने 6 पंचायतों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में सरकार की चल रही योजनाओं, बूथ समिति एवं पंचायत कमेटी की समीक्षा की गई। साथ ही क्षेत्र में पानी एवं बिजली की समस्याओं पर पंचायत कमेटियों द्वारा बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा गया। झामुमो पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं से जल्द ही तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया को अवगत कराया जाएगा,ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जा सके। बैठक में यह भी कहा गया कि ग्रामीणों की समस्याएं चाहे पेंशन, मैया योजना,आवास,सड़क,पुल-पुलिया अथवा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित हों,पंचायत कमेटियों को उन पर विशेष ध्यान देना होगा ताकि जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्य रूप से झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी,झामुमो प्रखंड सचिव विनोद उरांव, मुखिया पूनम बारला, मुखिया छत्री हेमरोम, मुखिया सुनीता चोचा, उप मुखिया केलेम्सीया ओड़या,झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष लछुवा लोहरा, मुन्ना हेरेज, पौलूस होरो, बीजू सोनी, नंदू कच्छप, लिमड़ा पंचायत अध्यक्ष बाका लकड़ा,बक्शपुर पंचायत अध्यक्ष जोहान आईंद, उपाध्यक्ष अमृत लाल, सचिव रोबट आईंड, पंचायत सचिव सिप्रियां बारला, मार्टिन आईंड, सचिव राजू किसपोट्टा, संजीत तिग्गा, सचिव गंदुर उरांव, पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक लकड़ा, उपाध्यक्ष लछु तिर्की, जीवन बारला, उपाध्यक्ष सबनम होरो, संजय गोप, संजीव सिंह, जॉन आईंड, उपाध्यक्ष ऐडवार्ड होरो, रोशन हेमरोम, बसंत करकेट्टा, सुमन आईंड, सोभा बारला, बहामंती होरो, जोसफ तिर्की, संजय उरांव, मसकू होरो, विजय आईंड, जेबियर होरो, दिलीप कश्यप, प्रदीप होरो, निशात मुंडा, दीपक हेरेज, महादेव बरला, बरनाबास होरो, अलफ्रेंड सुरीन, एग्नेश होरो, सुलेमान आईंड सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.