जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त
उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खूंटी टीम को दी बधाई।
खूंटी -20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता-2026 में खूंटी जिला की बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने टीम की सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भारतीय खो-खो महासंघ, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन के सहयोग से झारखंड राज्य खो-खो संघ के खेल कैलेंडर के तहत जामताड़ा जिला खो-खो संघ, ऑल स्पोर्ट्स एकेडमी एवं झारखंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29 मई 2026 से 31 मई 2026 तक गांधी मैदान, जामताड़ा में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
प्रतियोगिता में खूंटी जिला की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जामताड़ा जिला की टीम को 38-13 के स्कोर से पराजित कर तृतीय स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने जिले को राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
विजेता टीम में एसथेर डोडराय (कप्तान), आदिति कुमारी, रहित टूटी, सोनामणि कमल, ईशा मुंडा, काजल तोपनों, भूमि कुमारी, मोती सुरकत पूर्ति, मनीला सोरेन, खुशी नाग, एलिजाबेथ तोपनों, करुणा रुण्डा, दीपिका कुमारी, एफजेल बोदरा एवं वर्षा कुमारी शामिल थीं।
विजेता खिलाड़ियों ने उपायुक्त मो० जावेद हुसैन एवं उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश से भी शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी, संतोष प्रसाद (महासचिव, झारखंड राज्य खो-खो संघ), नवीन कुमार ठाकुर (उपाध्यक्ष, झारखंड राज्य खो-खो संघ), अजय राम (उपाध्यक्ष, खूंटी जिला खो-खो संघ), राहुल हजाम (संयुक्त सचिव, खूंटी जिला खो-खो संघ), सीनियर खिलाड़ी रितेश कुमार महतो एवं संदीप कुमार उपस्थिति थे।
उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने कहा कि जिले की बेटियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं कठिन परिश्रम के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी भविष्य में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले तथा राज्य का नाम रोशन करेंगी।
संवाददाता -शहीद अंसारी
No Previous Comments found.