मरांगहादा क्षेत्र के लानदुप प्राइमरी स्कूल में 18 जून को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

खूंटी - K S GANGA SOCIETY FOR WELFARE के सौजन्य से K S GANGA Hospital & Research Centre, खूंटी द्वारा लानदुप प्राइमरी स्कूल में दिनांक 18 जून 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। शिविर में निम्नलिखित विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। Neurosurgeon (न्यूरोसर्जन) Cardiologist (हृदय रोग विशेषज्ञ) Gastroenterologist (पेट एवं पाचन रोग विशेषज्ञ) Gynecologist (स्त्री रोग विशेषज्ञ) General Physician (सामान्य चिकित्सक) शिविर में उपलब्ध सुविधाएँ निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श शुगर (Blood Sugar) जाँच रक्तचाप (BP) जाँच स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह विभिन्न रोगों की प्रारंभिक जाँच एवं मार्गदर्शन सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि इस अवसर का लाभ उठाएँ तथा अपने स्वास्थ्य की जाँच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करें।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.