झामुमो का बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न, खूंटी तोरपा और तमाड़ के विधायक भी हुए शामिल।
खूंटी : नगरभवन सभागार में आज झामुमो का बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में खूंटी तोरपा और तमाड़ के विधायक भी शामिल हुए। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय ने झामुमो कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए SIR की प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय एजेंट की भूमिका बेहतर तरीके से निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्रों में किसी भी मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय ने केंद्र सरकार और आयोग की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन राज्यों में एसआईआर के बाद चुनाव हुए वहां लाखों मतदाताओं का नाम काट दिया गया। बिहार बंगाल समेत अन्य राज्यों में इसके परिणाम देखने को मिले हैं साथ ही लाखों मतदाताओं के नाम कटने के बाद कोर्ट का यह कहना कि आप अगली बार मतदान करें यह मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। झारखंड में इस तरह पुनरावृत्ति न हो इसे लेकर बूथ स्तरीय झामुमो कार्यकर्त्ताओं और BLA 2 को प्रशिक्षित कर सजग और सचेत किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से हमारा नाम हटाया जाएगा तो हम भारत के नागरिक होने से भी वंचित होंगे इसलिए सबका दायित्व है कि एसआईआर को लेकर बारीकी से नाम जोड़ने और हटाने के काम में सहयोग करें।
खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार आमजनों को कई मुफ्त योजनाएं दी है उसे जारी रखने के लिए एसआईआर के माध्यम से मतदाताओं का नाम नहीं छूटना चाहिए। अन्य राज्यों की तरह जैसे तैसे एसआईआर की एंट्री कर मतदाताओं का नाम खारिज न किया जाए इसका ध्यान रखना होगा।
तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि आप सभी यदि सजग नहीं रहेंगे तो आपका नाम भी कट जाएगा। वोट देने का अधिकार उसी को मिलता है जो इस देश के नागरिक हैं। ऐसे में एसआईआर के माध्यम से हमारे लोगों का नाम जोड़ने में सभी कार्यकर्ता और विधायक भी सहयोग करेंगे। बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता।प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद, खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा,
तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया,
तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा, सुशील पहान जिला सचिव, भोला नाथ लाल जिला कोषाध्यक्ष, मकसूद अंसारी केंद्रीय सदस्य,अमरनाथ मुंडा , केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कण्डुलना, देवनाथ मड़ैया, विरेन कण्डुलना, अगुता हेसमी, उषा धान,
मोर्चा एवं संगठन पदाधिकारी,।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष
सुमंती कोनगाडी, गुलशन मुंडा जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य,
सोनिका बोदरा जिला उपाध्यक्ष,
शंकर सिंह मुंडा संगठन सचिव,
मनोज मंडल जिला प्रवक्ता,
तौकीर आलम जिला प्रवक्ता,
शेख फिरोज अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष, मांगु होरो किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकाश मुंडा क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष, कमलेश महतो छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं हज़ारों की संख्या में झामुमो बुथ स्तरीय कार्यकर्ता, पंचायत, प्रखंड और ज़िला स्तरीय कार्यकर्ता तथा झामुमो कमेटी के केंद्रीय और जिला स्तरीय सदस्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.