राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया

खूंटी : खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का 56वां जन्मदिन स्थानीय सांसद Kali Charan Munda के आवासीय जिला कार्यालय, खूंटी में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस अवसर पर जिला कमिटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए प्रार्थना की।
जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि, "देश की एकता, भाईचारा और संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी जी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। मैं खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के सभी साथियों से अपील करता हूं कि हम राहुल गांधी जी के पदचिन्हों पर चलकर जनता की आवाज बनें और देश को बचाने का संकल्प लें।"
इस अवसर पर सांसद काली चरण मुंडा, प्रदेश कोऑर्डिनेटर पीटर मुंडू, वरिष्ठ कांग्रेसी देवजीत देवधरिया, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि खूंटी विलसन तोपनो, जिला महासचिव प्रनीत तोपनो, जुनैद अहमद, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, जिला महासचिव ऋतुराज झा, जेम्स तोपनो, पीटर मुंडू, जुलियूस कन्डुलना, ऐलेक्सियूस भेंगरा, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, ईन्दुअन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, अनीता नाग, अनमोल होरो, मुरहू प्रखंड अध्यक्ष अजय साहू, सुमन देवी, करमदयाल परजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.