नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में रक्तदान शिविर लगाया गया

 खूंटी : सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में खूंटी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में रक्तदान शिविर लगाया गया शिविर का शुभारंभ उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद किशोर उरांव एवं वार्ड पार्षद दिनेश कुमार महतो के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 

अपने संबोधन में उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद किशोर उरांव ने बताया कि रक्तदान को जनसहभागिता में लाने के लिए जनप्रतिनिधियों का अहम योगदान है आज के समय में युवा वर्ग में रक्तदान को लेके अनेक प्रकार की भ्रांतियां है  हमारा देश युवा देश है युवाओं के अंदर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए सभी सामाजिक संगठनों को आगे आना होगा 

उन्होंने वार्ड पार्षद दिनेश कुमार महतो के इस प्रेरणादायक शिविर के लिए आभार व्यक्त किया 

वार्ड पार्षद दिनेश कुमार महतो ने बताया कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए निश्चित ही सभी युवा  वर्ग को आगे आना चाहिए उन्होंने बताया इस प्रकार के शिविर हमारे वार्ड द्वारा समय समय पर निरंतर लगाया जाएगा साथ ही प्रचार प्रसार के जरिए युवओं के अंदर की भ्रांतियां को दूर किया जाएगा 

काउंसलर निशांत झा ने बताया कि खूंटी जिले में रक्तदान एक अभियान का रूप ले चुकी है रक्त केंद्र के द्वारा निरंतर रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है साथ ही आने वाला समय में पंचायत वार लोगो को जागरूक कर शिविर लगाए जाएंगे उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया 

रक्तदान करने में जाेन जैक नाग , श्रीकांत कश्यप , यशवंत नाग , रोहित कुमार 
रंथू नाग के द्वारा कुल 5 यूनिट रक्तसंग्रह किया गया 

शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य सहिया मेछरी देवी , रक्त केंद्र के सुजीत नाग , पूनम भेंगरा , सुनीता देवी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.