खूंटी थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
खूंटी : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने के को लेकर से शनिवार को खूंटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने किया। बैठक में शांति समिति के सदस्य, विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मुहर्रम इस्लामी इतिहास में त्याग, बलिदान, सत्य और इंसाफ के प्रतीक हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है। यह पर्व लोगों को मानवता, धैर्य, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों से अपील की कि किसी भी भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री पर ध्यान न दें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना प्राप्त होती है तो उसकी जानकारी तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। यह जुलुश जन्नत नगर से लियाकत अली लाइन होते हुए कर्रा रोड़ बरपिंडा,से आज़ाद रोड़ होते हुवे नीचे चौक से ऊपर चौक होते हुए दाहातोपा कर्बला में समाप्त होंगी
शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा जिले में आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में खूंटी अंचल अधिकारी बिमल कुमार, अंजुमन इस्लामिया खूंटी के सदर जैद रैन, सचिव अमान अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के सदर रहमान अंसारी,सचिव, रिज़वान खान, वार्ड पार्षद खालिद हुसैन, गणपत चौधरी, जोतिश भगत ,आजसू ज़िला अध्यक्ष जयकांत कश्यप,नंद किशोर, वार्ड पार्षद दिनेश कुमार महतो, वार्ड पार्षद विनय कुमार, जितेंद्र कच्छप, वार्ड पार्षद अनूप साहू, मुहम्मद अज़हर, जामा मस्जिद सचिव खूंटी, नीलकमल महतो, मुहम्मद शहजाद (नायब सचिव), मुहम्मद सुहैल (नायब सदर), राजेश्वर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी,
No Previous Comments found.