लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय एवं एकल अभियान मुरहू द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास संपन्न

खूंटी - अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय, मुरहू के प्रांगण में और एकल अभियान कोड़ाकेल मुरहू  में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक करना तथा ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन’ का संदेश देना था। विद्यालय के खेल मैदान में  सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह एवं योग प्रशिक्षक एकल अभियान मुरहू के डॉ डीएन तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व खूंटी सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, महेश चौधरी सहित विद्यालय के 400 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं एकल विद्यालय के आचार्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सूक्ष्म व्यायाम,ताड़ासन,वृक्षासन,त्रिकोणासन,वज्रासन,भुजंगासन तथा प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी का अभ्यास कराया गया ।प्रशिक्षक डॉ डीएन तिवारी ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक रोग दूर होते हैं, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है। लगभग 45 मिनट तक चले इस सत्र में सभी ने पूरे उत्साह से भाग लिया। मौके पर जिदन बहा आइंद, खगेश्वर महतो,रेणु मंजुला लकड़ा,रेणु मंजुला लकड़ा, मरियम मुंडू,पुडुंगी मुंडू, श्वेत निशा कुमारी, ध्रुवेन्द्र भास्कर,महेंद्र नाग, लीलावती कश्यप आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह ने कहा, “योग भारत की प्राचीन धरोहर है,आज का आयोजन हमारे बच्चों को संस्कार और स्वास्थ्य दोनों दे रहा है। मुख्य अतिथि एकल अभियान खूंटी के उपाध्यक्ष मनोज कुमार  नेकहा कि गाँव-गाँव तक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय योग का भी प्रचार प्रसार होना चाहिए, ताकि सभी स्वस्थ रहें। समापन सामूहिक राष्ट्रीय गान गाकर किया गया।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.