डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

खूंटी : खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू प्रखंड के ग्राम कुंजला में मंगलवार को मुरहू मंडल अध्यक्ष श्री विजय राम गंझू की अध्यक्षता में बूथ संख्या 210 एवं 211 पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए अतुलनीय योगदान, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके आदर्शों एवं बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से काशीनाथ महतो, दानियाल भगत, दिलीप हीरो, सावन मुंडा, मंगराह मुंडा, बालमुकुंद सिंह, सिकंदर सिंह, विशुन तांती, जले महतो, लूरका महतो, किश्वर गंझू, देवेन्द्र महतो एवं प्रकाश महतो उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.