उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने समाज कल्याण विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 खूंटी : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाईकी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना, पोषण संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति एवं बाल संरक्षण की विस्तृत समीक्षा की गई।ㅤ

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माणाधीन भवनों एवं सरकारी भवन में संचालित नहीं हो रहे केंद्रों की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यकता के अनुरूप नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त सेविका पदों की चयन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

पोषण ट्रैकर के विभिन्न संकेतकों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों का शत-प्रतिशत फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का समय पर ई-केवाईसी कराने तथा लंबित मामलों की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा, जिससे लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। पोषण ट्रैकर में रिपोर्ट अपटूडेट रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में टेक होम राशन (THR) वितरण, VHSND एवं CBE की स्थिति, 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के APAAR ID निर्माण तथा ABHA वेरिफाइड लाभुकों की संख्या की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने ABHA वेरिफाइड लाभुकों की संख्या बढ़ाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
ㅤएमटीसी केंद्र में कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने तथा गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ने के निर्देश दिए।
ㅤबैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर तथा ओल्ड एज होम के संचालन की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं एवं संस्थानों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों (CNCP) को ससमय बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत करने तथा अधिक से अधिक बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन इकाई को थाना स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए बस पड़ाव, हाट-बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित औचक निरीक्षण करने तथा बाल श्रम, बाल विवाह एवं बच्चों से जुड़े अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.