बिरसा कॉलेज खूंटी में SIR 2026 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
खूंटी - बिरसा कॉलेज, खूंटी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदाता पंजीकरण एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. के. भगत ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक योग्य नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी को अपने मतदान अधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जया कच्छप ने SIR 2026 अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुँचाने का आग्रह किया।कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक श्री अनंत राम,राज कुमार गुप्ता,किरण रूबी,डॉ.सुशील रंजन,डॉ.प्रियंका कुमारी,डॉ.संगीता प्रशांति सांगा,डॉ.अंजुलता कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में NSS के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा मतदाता जागरूकता अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी
No Previous Comments found.