निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता में 59-तोरपा (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित।

खूंटी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता श्रीमती सुषमा लकड़ा की अध्यक्षता में 59-तोरपा (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान SIR से संबंधित निर्धारित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी उपस्थित प्रतिनिधियों को दी गई। साथ ही BLA-2 की नियुक्ति एवं उससे संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत चल रहे Enumeration Phase की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी साझा की गई तथा सभी संबंधित पक्षों से सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।  बैठक में ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट) सूची के महत्व पर भी चर्चा की गई तथा BLA-2 को इस संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, ताकि निर्वाचक सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।  इसके अतिरिक्त Poster-1, Poster-2, Leaflets एवं अन्य जागरूकता सामग्रियों के प्रभावी उपयोग एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में भी आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए।  बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। ㅤ

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.