खूंटी में मनाया गया चावल दिवस, सभी राशन दुकानों पर एक साथ हुआ वितरण

खूंटी :  पूरे झारखंड में हर महीने की 2 तारीख को चावल दिवस मनाया जाता है। चावल दिवस जैसी पहल से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता तो आती ही है, साथ ही गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है। 

इसी कड़ी में आज खूंटी जिले में भी उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर एक साथ चावल का वितरण किया गया। इसका मकसद है कि कोई भी गरीब भूखा न रहे और सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

राज्य सरकार के निर्देश पर हर माह की 2 तारीख को चावल दिवस मनाया जाता है। आज खूंटी जिले के सभी छह प्रखंडों - खूंटी, कर्रा, तोरपा, रनिया, मुरहू और अड़की में लाल, पीला, हरा और सफेद राशन कार्डधारियों को निर्धारित समय पर चावल वितरित किया गया। 

उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश के बाद सुबह से ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी राशन दुकानें खोल दी गई थीं। लाभुकों की लंबी कतारें देखी गईं। डीलरों ने बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद कार्डधारियों को उनके हक का अनाज दिया।

पहले भी चावल दिवस मनाया जाता था। आज खूंटी जिले के सभी PDS दुकानदारों ने अपने क्षेत्र के लाभुकों को चावल बांटा। सभी जनप्रतिनिधियों और कार्डधारियों को पहले ही सूचना दे दी गई थी। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजना का पूरा लाभ गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे। चावल की कमी से कोई भी गरीब भूखा न सोए।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाल कार्ड पर अंत्योदय परिवार को 35 किलो, पीला कार्ड PHH परिवार को प्रति यूनिट 5 किलो, और हरा-सफेद कार्ड पर राज्य योजना से अनाज दिया जाता है। चावल दिवस के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वितरण में कोई गड़बड़ी न हो और हर जरूरतमंद तक अनाज पहुंचे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.