उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देशानुसार जिले में चावल दिवस का आयोजन
उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देशानुसार जिले में चावल दिवस का आयोजन, राशनकार्डधारियों के बीच खाद्यान्न का वितरण।
खूंटी-खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग एवं उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देशानुसार आपूर्ति विभाग खूँटी द्वारा प्रत्येक माह की 2 तारीख को आयोजित किए जाने वाले चावल दिवस के तहत आज जिले के विभिन्न जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों में राशनकार्डधारियों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं उपायुक्त द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा भी उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों के बीच खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराया गया।
ㅤ
इस अवसर पर लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया गया। वितरण कार्य के दौरान लाभुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप वितरण संपन्न कराया गया। सरलता पूर्वक खाद्यान्न प्राप्त करने के पश्चात लाभुकों में काफी खुशी देखने को मिली, सभी ने इस व्यवस्था की सराहना की।
ㅤ
कार्यक्रम के दौरान संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, प्रखंड एवं आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी, जन वितरण प्रणाली विक्रेता तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
ㅤ
उपायुक्त द्वारा जिला प्रशासन की ओर से सभी पात्र राशनकार्डधारियों से निर्धारित तिथि पर अपने निकटवर्ती जन वितरण प्रणाली की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय अथवा जिला आपूर्ति कार्यालय से संपर्क करने की अपील की गई है। ㅤ
संवाददाता - शहीद अंसारी खूंटी
No Previous Comments found.