रानिया प्रखंड में जेएसएलपीएस द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 6 यूनिट रक्त संग्रहित
खूंटी : सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में खूंटी के रानिया प्रखंड में जेएसएलपीएस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिचर्डसन सोय एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।अपने संबोधन में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिचर्डसन सोय ने कहा कि बरसात के मौसम में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया एवं डेंगू का प्रभाव रहता है, जिससे शरीर में रक्त की कमी के साथ-साथ प्लेटलेट्स काउंट भी कम हो जाता है। ऐसे समय में रक्तदान जैसे पुनीत प्रयासों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी शिविर के आयोजन के लिए जेएसएलपीएस का आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित महिलाओं एवं युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक पूनम कुमारी ने बताया कि जेएसएलपीएस संस्था महिला उत्थान के साथ-साथ समय-समय पर इस प्रकार के जनकल्याणकारी शिविरों का भी आयोजन करती रहती है। शिविर में जोहान हेरेंज, बलि मुंडा, पीताम्बर सिंह, पानचंद स्वासी, राहुल कुमार एवं मनोज भेंगरा ने रक्तदान किया। इस दौरान कुल 6 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर को सफल बनाने में काउंसलर निशांत झा, सुजीत नाग एवं नैनली ढांग सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.