कर्रा प्रखंड अंतर्गत बकसपुर पंचायत में आयोजित जनसमस्या निवारण एवं परिसंपत्ति वितरण शिविर में माननीय विधायक, तोरपा विधानसभा क्षेत्र श्री सुदीप गुड़िया ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण।
खूंटी : उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देशानुसार कर्रा प्रखंड अंतर्गत बकसपुर पंचायत में जनसमस्या निवारण एवं परिसंपत्ति वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक, तोरपा विधानसभा क्षेत्र श्री सुदीप गुड़िया उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया तथा ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना था। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया गया तथा पात्र लाभुकों के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों एवं स्वीकृत लाभों का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई एवं ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान किया गया।
ㅤ
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत कुल 143 लाभुकों के बीच लगभग ₹4,15,500 की परिसंपत्तियों एवं वित्तीय सहायता का वितरण किया गया। इसमें कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण हेतु ₹16,000, कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति मद में ₹45,000, सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से ₹20,000, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹1,00,000, पशुपालन विभाग द्वारा बकरी पालन योजना के तहत ₹24,000 तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ग्रीन राशन कार्ड का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों को अन्य योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ㅤ
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.