मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी के सभागार में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया।

खूंटी - बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना,शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति अधिक जागरूक बनाना था। शिक्षकों ने भी अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। पीटीएम बैठक में उपस्थित शिक्षक और अभिभावकों ने बच्चों के बेहतर विकास,अनुशासन और गुणात्मक शिक्षा के लिए एक साथ शपथ लिया। विद्यालय की छात्राओं ने पीटीएम में आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किया। बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए शिक्षक अभिभावक बैठक महत्वपूर्ण कड़ी बनती जा रही है। अभिभावकों ने बताया कि वे प्राइवेट स्कूल से अपने बच्चों को निकालकर जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन कराए हैं और अब बच्चों की बेहतर पढ़ाई के साथ साथ फिजिकल एक्टिविटी भी बेहतर हुई है। शिक्षक अभिभावक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी ने कहा कि शिक्षक,अभिभावक और विद्यार्थी एक परिवार की तरह हैं। इन तीनों के आपसी सहयोग और समन्वय से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खूंटी के कई छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में ज़िला और राज्य स्तर पर टॉपर बन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यदि सभी विद्यार्थी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें तथा नियमित विद्यालय आएं, तो जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी शिक्षा के क्षेत्र में भी कई कीर्तिमान गढ़ सकता है वहीं बेहतर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया 

खूंटी उपायुक्त मो.जावेद हुसैन ने कहा कि जो बच्चे लगातार क्लास में उपस्थित नहीं रहते हैं वैसे बच्चों की बेहतरी के लिए शिक्षक अभिभावक मीटिंग बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक है साथ ही अभिभावकों को भी प्रत्येक पीटीएम में उपस्थित होना जरूरी है इससे बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता और पढ़ाई के प्रति जागरूकता बनी रहती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक,शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.