उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, खूंटी में मेगा करियर काउंसिलिंग कैंप का आयोजन किया गया।
खूंटी : उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देश पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, खूंटी में आयोजित हुआ मेगा करियर काउंसिलिंग कैंप, छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी।उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, खूंटी में मेगा करियर काउंसिलिंग कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 10 से 12 तक अध्ययनरत एवं शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण छात्राओं को उच्च शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना था।कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के पंजीकरण से हुई। इसके उपरांत चित्रकला, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद करियर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कौशल विकास से संबंधित विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सत्र में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आनंद कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनिशा कुजूर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों द्वारा छात्राओं को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, सेवाओं एवं करियर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई तथा उनके प्रश्नों का समाधान भी किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ㅤ
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.