सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में खूंटी लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
खूंटी : लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह प्रभारी सिरिवेला प्रसाद, खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा, लोकसभा स्तरीय ट्रेनिंग प्रभारी राहुल वल, लोकसभा प्रभारी राजेश गुप्ता, सिमडेगा जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाडा, खरसावां जिला अध्यक्ष राज बक्सी, जिला प्रभारी चैतू उरांव, बेलस तिर्की, रोशन बारवा, विधानसभा प्रभारी हिमांशु राय, अजय शहदेव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान SIR कार्य पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को SIR कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में लिए गए निर्णयों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस अवसर पर प्रदेश कोऑर्डिनेटर पीटर मुंडू, प्रदेश सहकारिता विभाग के महासचिव नाईमुद्दीन खां,सांसद प्रतिनिधि पांडेया मुंडा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला उपाध्यक्ष गोपाल भगत, तैयब अंसारी, प्रनीत तोपनो, कुणाल कमल कच्छप, देवेन्द्र महतो, रविकांत मिश्रा, जुनैद अंसारी, समडोम तोपनो, पौल भेंगरा, शशिकांत होरो, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमीर हुसैन, आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सियूस परधिया, अजय कुमार साहू,मरियम आईन्द, जोन कन्डुलना, अजय गुप्ता, सुमन देवी, फिरोज आलम, जेम्स तोपनो, सुषमा भेंगरा,मगरीता खेस, हेलेन तिडू, जुलियूस कन्डुलना, ऐलेक्सियूस भेंगरा, धर्मदास कन्डीर, विक्रम नाग,ऋतुराज झा, अनमोल होरो, तलहा खां, सोहेल अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी
No Previous Comments found.