खूंटी बिरसा कॉलेज में नए प्रभारी प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन का स्वागत।

खूंटी : बिरसा कॉलेज, खूंटी में नव नियुक्त प्रभारी प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन का महाविद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं अन्य सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पुष्पा सुरीन के नेतृत्व में महाविद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, अनुशासन एवं समग्र विकास की दिशा में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। महाविद्यालय परिवार ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। नयी प्राचार्या ने कॉलेज के मौजूदा समस्याओं पर चर्चा की और उनके सुधार का आश्वासन भी दिया। उन्होंने नए सत्र के नामांकन के लिए विभागों की तैयारी के समीक्षा की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता सर, जया भारती कुजूर,तारीफ लुगुन,अनंत राम,वासुदेव हस्सा, डॉ.कॉर्नेलियस मिंज,सावित्री कुमारी,इंदिरा कोनगारी,पूनम माई टीयू, डॉ.जया कच्छप डॉ.सुशील रंजन, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ.शीला गुप्ता, डॉ. अंजुलता कुमारी, डॉ. रेशमा टोपनो, डॉ. संगीता संगा, डॉ.प्रियंका कुमारी, डॉ. सीजेरन सुरीन,काली मुंडू,सुनीता टोप्पो, डॉ.अस्मृता महतो,विजय प्रधान, प्रकाश प्रमाणिक और छात्र छात्राएं मौजूद थे।मंच संचालन राज कुमार गुप्ता ने किया

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.