जिले के 94 बटालियन के समीप एक बाइक ने स्कूटी सवार को मारी ज़ोरदार टक्कर, पांच घायल
खूंटी : जिले के 94 बटालियन के समीप नशे में धुत बाइक सवार ने स्कूटी सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार दो हॉकी खिलाड़ी समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज़ के लिए रांची रेफर कर दिया गया। सूत्रों से पता चला कि स्कूटी सवार सदर अस्पताल में चेकअप के लिए आए थे। वापस जाने के क्रम मे यह घटना घटी। स्कूटी सवार चारों घायल तोरपा के रहने वाले हैं। घायल में एंजेल सियोन टोपनो, एनी टेरेसा केरकेट्टा, एंजेल टोपनो, सैम अंकित एक्का शामिल हैं वहीं बाइक सवार सेरेंग़डीह निवासी सुमन भेंगरा का सदर अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.