ई-ग्राम स्वराज पोर्टल एवं निर्णय पोर्टल पर वीएलई का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

खूंटी :  जिला पंचायत राज पदाधिकारी  खूंटी  प्रमोद राम के निर्देशानुसार संकुल स्तरीय ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के अंतर्गत ई-ग्राम स्वराज पोर्टल एवं निर्णय पोर्टल के संचालन तथा आवश्यक ऑनलाइन प्रविष्टियों से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड सभागार, खूंटी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत राज पदाधिकारी, खूंटी  प्रमोद राम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंचायतों में डिजिटल प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा योजनाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ई-ग्राम स्वराज एवं निर्णय पोर्टल का प्रभावी संचालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी वीएलई एवं बीपीसी से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का व्यवहारिक उपयोग करते हुए समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन प्रविष्टियां सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अड़की, मुरहू एवं खूंटी प्रखंडों की पंचायतों में कार्यरत Village Level Entrepreneurs (VLEs) तथा Block Program Coordinators (BPCs) ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन हेतु पोर्टलों के कुशल संचालन का प्रशिक्षण प्रदान करना है।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री सतीश कुमार महतो (CSC Manager) द्वारा ई-ग्राम स्वराज एवं निर्णय पोर्टल पर योजनाओं की ऑनलाइन प्रविष्टि, कार्य एवं वित्तीय विवरणों का संधारण, अभिलेखों के अद्यतन, रिपोर्ट तैयार करने तथा पोर्टलों के विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि समयबद्ध एवं सही ऑनलाइन प्रविष्टियाँ योजनाओं में पारदर्शिता, प्रभावी निगरानी तथा गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक, पंचायती राज, खूंटी  मोहम्मद तौफीक द्वारा किया गया। वहीं प्रखण्ड समन्वयक पूनम सोले पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहीं तथा प्रशिक्षण के सफल संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से पोर्टलों पर नियमित रूप से अद्यतन जानकारी अपलोड करने तथा डिजिटल प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने, योजनाओं के बेहतर संचालन तथा ग्रामीण विकास को गति प्रदान करने पर विशेष बल दिया गया।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.