खूंटी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन, 100 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

खूंटी : आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर एवं ऑर्किड मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में खूंटी प्रखंड में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण तथा चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सागर सरकार ने मरीजों की गहन स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच की तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया। चिकित्सकों ने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, आंखों की नियमित देखभाल करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया।
इस अवसर पर ऑर्किड मेडिकल सेंटर एवं आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर की पूरी चिकित्सकीय एवं सहयोगी टीम उपस्थित रही। सभी सदस्यों ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर का सफल समन्वय एवं संचालन सौमिक भट्टाचार्य, मार्केटिंग मैनेजर, आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में शिविर का आयोजन सफल रहा ।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.