उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने आमजनों से निर्धारित तिथि एवं स्थल पर पहुंचकर विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की
खूंटी : विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों एवं अंचल कार्यालयों में आयोजित हुआ प्रमाण-पत्र निर्गत शिविर, आमजनों को ऑन-द-स्पॉट मिला जाति, आय, निवास एवं EWS प्रमाण-पत्र
* उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने आमजनों से निर्धारित तिथि एवं स्थल पर पहुंचकर विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की
खूंटी: राज्य सरकार एवं उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देशानुसार जिले में संचालित विशेष अभियान के तहत आज विभिन्न प्रखंडों में निर्धारित स्थलों पर जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे, जहां नए आवेदनों की प्राप्ति के साथ-साथ लंबित मामलों का निष्पादन करते हुए पात्र आवेदकों को ऑन-द-स्पॉट जाति, आय, निवास एवं EWS प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए।
आज खूंटी प्रखंड में पंचायत भवन मुरही, तिलमा एवं गुटजोरा, कर्रा प्रखंड में पंचायत भवन छाता, रनियां प्रखंड में सोदे एवं खटखुरा पंचायत, मुरहू एवं अड़की प्रखंड में अंचल कार्यालय तथा तोरपा प्रखंड में तापकरा पंचायत में विशेष शिविर आयोजित किए गए।
शिविरों में अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आवेदकों के दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन कर पात्र लाभुकों को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया। साथ ही लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की गई।
कल 07 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले विशेष शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार है—
◆ खूंटी प्रखंड: पंचायत भवन फुदी एवं लांदुप।
◆ कर्रा प्रखंड: पंचायत भवन लिमड़ा।
◆ रनियां प्रखंड: डाहू पंचायत।
◆ मुरहू प्रखंड: अंचल कार्यालय, मुरहू।
◆ अड़की प्रखंड: अंचल कार्यालय, अड़की।
◆ तोरपा प्रखंड: बारकुली पंचायत।
उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ विशेष शिविर में पहुंचकर जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं EWS प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन करें तथा इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों को त्वरित, पारदर्शी एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.