स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

खूँटी : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कचहरी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों का उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने आज जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उपायुक्त ने मंच, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न रहने देने का निर्देश दिया।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.