झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 को लेकर एलईडी प्रचार रथ रवाना

खूंटी : झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 को लेकर आज समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त  प्रवीण कुमार प्रकाश ने सूचना एवं जन सम्पर्क इकाई, खूंटी द्वारा संचालित एलईडी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी  अमित कुमार केसरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। एलईडी प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों के सार्वजनिक स्थलों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजनों को झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, कला एवं परंपरा के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही 9 एवं 10 अगस्त 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय झारखंड आदिवासी महोत्सव के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। एलईडी प्रचार वाहन का उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को राज्य स्तरीय महोत्सव से जोड़ना तथा आदिवासी संस्कृति के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.