जेपीएससी 14वीं पीटी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का विधानसभा घेराव आज।
खूंटी : झारखंड में जेपीएससी 14वीं पीटी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्र-छात्राएं आज विधानसभा का घेराव करेंगे। इसे लेकर झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के रांची पहुंचने का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि छात्र कल से ही पुराने विधानसभा परिसर के आसपास जुट रहे हैं।
छात्रों के प्रस्तावित महाजुटान को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। खूंटी-रांची मुख्य सड़क मार्ग पर कालामाटी के समीप सुबह से ही पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर दी गई है। खूंटी की ओर से रांची जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है और छात्रों को कालामाटी के पास ही रोककर आगे जाने से रोका जा रहा है।
स्थिति को देखते हुए खूंटी एसडीओ दीपेश कुमारी, एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा एवं थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
प्रशासन की ओर से किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा घेराव की तैयारी में जुटे हुए हैं।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.